फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश कांग्रेस सरकार पर बोला जुबानी हमला

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार के दो साल के जश्न को लेकर निशाना साधा। गुरुवार को शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में जयराम ने कहा कि हिमाचल के इतिहास में ऐसी परिस्थिति शायद पहली बार है कि सरकार का दो वर्ष का कार्यकाल बीतने पर एक भी उपलब्धि नहीं है। लेकिन उसके बावजूद भी जश्न मनाया जा रहा है। एक तरफ हिमाचल घोर आर्थिक संकट के दाैर से गुजर रहा है, जिसका मुख्यमंत्री बार-बार जिक्र करते हैं। जब उपलिब्धयों के नाम पर कुछ नहीं, बावजूद इसके करीब 25 करोड़ रुपये सरकार ने दो साल के जश्न मनाने में फूंक दिए। जश्न के लिए राहुल, प्रियंका, सोनिया गांधी व मल्लिकार्जुन खरगे ने आने से मना कर दिया । इससे केंद्र के कांग्रेस पार्टी नेतृत्व ने साफ संदेश दिया कि हिमाचल में दो साल के कार्यकाल में सरकार चल पाई, इसके अलावा उपलब्धि के नाम पर जिक्र करने लायक कोई बात नहीं। इसलिए हाईकमान ने समारोह से किनारा किया। जयराम ने कहा कि प्रदेश में आउटसोर्स कर्मियों को चार महीने से वेतन नहीं मिला, लेकिन सरकार ने 25 करोड़ रुपये जश्न मनाने पर खर्च कर दिए। एचआरटीसी पेंशनरों को आज 12 दिसंबर को पेंशन मिली है। वर्तमान प्रदेश कांग्रेस सरकार झूठ बोलने की सारी सीमाएं लांघ चुकी है। कहा कि भाजपा ने कल राज्यपाल को कांग्रेस सरकार का दो साल का कच्चा चिट्ठा साैंपा। दो साल के जश्न में सिर्फ राजनीति भाषण हुए, लेकिन हमारी ओर से राज्यपाल को साैंपे गए ज्ञापन में लगाए गए आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें