राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने शनिवार को शिमला के ऐतिहासिक रिज पर पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पुण्यतिथि पर पुष्पाजंलि अर्पित की। इस दाैरान राज्यपाल ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि कृषि और बागवानी विश्वविद्यालय में कुलपति नियुक्ति को लेकर लिया गया उनका फैसला सही था। कहा कि विवि के हित के लिए जो मैंने किया है, वह सही था। हाईकोर्ट की ओर से रोक लगाने पर कोई टिप्पणी नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा कि वह यह प्रदेश की जनता पर छोड़ते हैं कि दोनों विश्वविद्यालय के लिए क्या सही है और क्या गलत है।