फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: माफी नहीं मांगी तो उग्र होगा प्रदर्शन, शिमला में महिला समिति का विरोध

Ankesh Dogra Updated Thu, 30 Jul 2026 02:34 PM IST

सांसद कंगना रनौत की जेन-जी युवतियों पर कथित टिप्पणी के विरोध में गुरुवार को अखिल भारतीय महिला समिति ने शिमला में उपायुक्त कार्यालय के समीप प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सांसद से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि उन्होंने माफी नहीं मांगी तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान समिति की पदाधिकारियों और महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि सांसद की कथित टिप्पणी केवल जेन-जी युवतियों के लिए ही नहीं, बल्कि उनकी माताओं के लिए भी अपमानजनक है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को सार्वजनिक मंचों पर जिम्मेदारी और मर्यादा के साथ बयान देने चाहिए। महिला समिति ने कहा कि यदि सांसद कंगना रनौत अपनी टिप्पणी पर खेद व्यक्त नहीं करती हैं, तो आने वाले दिनों में विरोध-प्रदर्शन का दायरा और व्यापक किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें