फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: नेता विपक्ष जयराम ठाकुर बोले- कर्मचारी हितैषी सरकार है तो धरने पर क्यों हैं कर्मचारी-पेंशनर

Ankesh Dogra Updated Tue, 01 Sep 2026 01:10 PM IST

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कर्मचारी और पेंशनरों की मांगों को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि सरकार वास्तव में कर्मचारी हितैषी है तो कर्मचारी और पेंशनर अपनी मांगों को लेकर धरने और प्रदर्शन करने के लिए मजबूर क्यों हैं। जयराम ठाकुर ने मंगलवार को विधानसभा परिसर में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि सरकार के चार साल पूरे होने को हैं, लेकिन कर्मचारियों के भत्ते और अन्य देय राशि अब भी लंबित हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री बार-बार सरकार को कर्मचारी हितैषी बताते हैं, लेकिन जमीनी स्थिति इसके विपरीत नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों और पेंशनरों को अपनी मांगों के लिए धरना और प्रदर्शन करना पड़ रहा है। उनका कहना था कि सरकार के कार्यकाल के चार साल पूरे होने वाले हैं, इसके बावजूद कई भत्ते और अन्य देनदारियां लंबित हैं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आने वाले समय में सरकार को इन मामलों का जवाब देना पड़ेगा। उन्होंने दावा किया कि भाजपा विधानसभा के भीतर और बाहर कर्मचारियों तथा पेंशनरों से जुड़े इन मुद्दों को लगातार उठा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें