हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय गैर शिक्षक कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति ने लंबित मांगों को मनवाने के लिए कुलपति कार्यालय के बाहर गेट मीटिंग की। इस धरना-प्रदर्शन में सभी कर्मचारी संघों के पदाधिकारी आम कर्मचारी शामिल हुए। समिति ने प्रशासन को मांगें पूरी करने के लिए अल्टीमेटम दिया।