फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल किसान सभा और सेब उत्पादक संघ ने टाॅलैंड से सचिवालय तक निकाला मार्च, जमकर नारेबाजी

हिमाचल किसान सभा और हिमाचल सेब उत्पादक संघ की ओर से सोमवार को किसानों की मांगों को लेकर शिमला में टॉलैंड से सचिवालय तक मार्च निकाला। मार्च में प्रदेश किसान अध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह तंवर, पूर्व विधायक राकेश सिंघा सहित बड़ी संख्या में किसान-बागवान संगठन प्रतिनिधि शामिल हुए। फोरलेन निर्माण के नाम पर हो रही मनमानी और उससे प्रभावित लोगों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर यह मार्च निकाला गया। किसान सभा के राज्याध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह तंवर ने कहा कि संजय वन में भवन ढहने, भट्टाकुफर में सड़क धंसने और चलौंठी क्षेत्र में मकानों में दरारें आने सहित प्रदेश भर में फोरलेन कंपनियों की मनमानी से कई परिवार बेघर हो चुके हैं, लेकिन न तो निर्माण कंपनियों पर कार्रवाई हो रही है और न ही प्रभावितों को पर्याप्त राहत मिल रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें