फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: ओक ओवर में खूब उड़ा गुलाल, सीएम सुखविंद्र सुक्खू ने लोगों संग डाली नाटी

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को अपने सरकारी आवास ओक ओवर में समाज के सभी वर्गों के साथ रंगों का त्योहार होली बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर पूरा माहौल भाईचारे और उत्सव के रंग में रंगा नजर आया, जहां मुख्यमंत्री ने प्रदेश के कोने-कोने से आए नागरिकों का आत्मीयता से स्वागत किया। इस उत्सव के दौरान मुख्यमंत्री ने होली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह त्योहार जाति और पंथ की सभी बाधाओं को तोड़कर आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के बंधन को मजबूत करने का एक सशक्त माध्यम है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के कैबिनेट सहयोगी, विधायक, महापौर, महाधिवक्ता, पूर्व विधायक और नगर निगम पार्षद शामिल हुए। साथ ही,वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के प्रमुखों ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत की और एक-दूसरे को रंग लगाकर त्योहार की बधाई दी। इस दाैरान सीएम ने लोगों के साथ नाटी भी डाली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें