श्री सत्य साईं सेवा समिति की ओर से शनिवार को सत्य साईं के 100वें जन्मदिन के अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई। यह यात्रा दोपहर 2:30 बजे सीटीओ चौक से शुरू हुई। इस दौरान महिलाओं ने साईं नाम के भजन गए। इसमें सैकड़ों की संख्या में स्कूली विद्यार्थी, साईं भक्त पुरुष और महिलाएं शामिल हुए। यह शोभायात्रा लोअर बाजार से होते हुए शेर-ए-पंजाब तक निकाली गई।