फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने शिमला के जाखू हनुमान मंदिर परिसर में लगाई झाड़ू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने मंगलवार को शिमला स्थित जाखू हनुमान मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान राज्यपाल ने अन्य लोगों के साथ मंदिर परिसर में झाड़ू लगाई। पीएम मोदी के आह्वान के बाद अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले देशभर के मंदिरों और तीर्थस्थलों में भाजपा कार्यकर्ताओं व आम जनमानस की ओर से साफ-सफाई का कार्य हो रहा है। देशभर में 14 जनवरी से 22 जनवरी तक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत देशभर के मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर सफाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें