अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में पहुंचे देवी-देवताओं ने भगवान रघुनाथ के दरबार में हाजिरी भरी। सुबह से ही ढालपुर में देवताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। बड़ी संख्या में देवता लाव लश्कर के साथ रघुनाथपुर पहुंचे। वहीं, भगवान रघुनाथ की ढालपुर आने से पहले पूजा-अर्चना की गई।