फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: दक्षिण पूर्व एशिया के सबसे बड़े आइस स्केटिंग रिंक में पहला ट्रायल शुरू

Krishan Singh Updated Wed, 03 Dec 2025 10:14 AM IST

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के लक्कड़ बाजार स्थित दक्षिण पूर्व एशिया के सबसे बड़े आइस स्केटिंग रिंक में स्केटिंग प्रेमियों का इंतजार खत्म हो गया है। रिंक में बर्फ की पहली परत जम गई है। बुधवार से इस सीजन का पहला ट्रायल शुरू किया गया। इस दौरान क्लब के सदस्यों ने रिंक में स्केटिंग की और मैदान की स्थिति को जांचा। शिमला आइस स्केटिंग क्लब के महासचिव रजत मल्होत्रा ने बताया कि बुधवार को सुबह आइस स्केटिंग का पहला ट्रायल आयोजित किया गया और यह सफल रहा। गुरुवार से नियमित रूप से स्केटिंग के सत्र शुरू कर दिए जाएंगे। ठंडी सुबह के बावजूद रिंक पर स्केटिंग का रोमांच देखने लायक होता है। स्थानीय परिवार, बच्चों और देशभर से आए पर्यटकों ने बर्फ पर हंसी-ठिठोली के बीच स्केटिंग का आनंद ले सकेंगे। रिंक में बीते सोमवार से ही बर्फ जमाने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। रात के समय प्रत्येक घंटे बाद मैदान में नियमित रूप से पानी का छिड़काव किया जा रहा था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें