फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पहाड़ों की रानी शिमला में नए साल की पहली बर्फबारी, पर्यटक झूमे, वाहनों की आवाजाही प्रभावि

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में भारी बर्फबारी हो रही है। यह इस सीजन व नए साल की पहली बर्फबारी है। रिज व मालरोड पर मौजूद सैलानी बर्फ के फाहे गिरते देख झूम उठे। बर्फबारी से सैलानियों के चेहरे खिल गए हैं। शहर में वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हो गई है। एचआरटीसी के ऊपरी शिमला के लिए 90 फीसदी रूट ठप हैं। नेरवा, चौपाल के लिए बुधवार से बसों का संचालन बंद है। जगह-जगह 50 बसें फंसी हैं। एचआरटीसी की बस सेवाएं बुरी तरह से प्रभापित हैं। शिमला में बर्फबारी से यातायात प्रभावित हुआ है। राजधानी में बर्फबारी के चलते टैक्सी सेवा बुरी तरह से प्रभावित हुई है। आईजीएमसी जाने के लिए मरीजों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। संजौली से आईजीएमसी-लक्कड़ बाजार चलने वाले दो टेंपो ट्रैवलर और दो टैक्सियां बर्फबारी में फस गई हैं। इसके साथ ही हनुमान मंदिर जाखू के लिए भी टैक्सी सेवा ठप है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें