सीटू राज्य कमेटी हिमाचल प्रदेश की ओर से हिमाचल प्रदेश में यूनियनों का पंजीकरण कई सालों तक लटकाने के खिलाफ श्रमायुक्त हिमाचल प्रदेश कार्यालय शिमला के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन लगभग दो घंटे चला। प्रदर्शन उग्र होते देख पहले उप श्रमायुक्त व बाद में श्रमायुक्त हिमाचल प्रदेश ने सीटू पदाधिकारियों के साथ दो बैठकों का आयोजन किया व आश्वासन दिया कि लंबित यूनियनों का पंजीकरण तुरंत कर दिया जाएगा। प्रदर्शन में सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा, उपाध्यक्ष जगत राम, जिला शिमला अध्यक्ष कुलदीप डोगरा, कोषाध्यक्ष बालक राम, जिला सोलन महासचिव ओमदत्त शर्मा, उपाध्यक्ष एडवोकेट राकेश ठाकुर, रामप्रकाश, होटल यूनियन कोषाध्यक्ष पूर्ण चंद, उपाध्यक्ष कपिल नेगी, मुकेश, एसटीपी यूनियन अध्यक्ष दलीप सिंह, आईजीएमसी यूनियन अध्यक्ष विरेंद्र लाल, कोषाध्यक्ष सीताराम, उपाध्यक्ष निशा, बनीता, संदीप, प्रवीण, जीएमपी यूनियन बद्दी अध्यक्ष कृष्ण पाल, विपिन, राजीव, बालमुकंद, चिरंजी लाल, महेंद्र, विशाल मेगामार्ट यूनियन अध्यक्ष भूप सिंह, महासचिव प्रेम, राकेश रवि, हनी, रजनी, सीता, लायक राम लक्की सहित सैकड़ों मजदूर शामिल रहे।