गेयटी थियेटर में यशिका इंटरप्राइजेज की ओर से बहुउद्देशीय हाल में बुधवार को पुस्तक मेला शुरू किया गया। 6 जुलाई तक चलने वाले इस मेले में करीब सात लाख किताबों का संग्रह प्रदर्शित किया गया है, जिसमें 10 रुपये से 10, 000 रुपये तक की पुस्तकें शामिल हैं। पुस्तक मेले के पहले दिन युवाओं की खूब प्रतिक्रिया मेले में देखने को मिली। छोटे बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी अपनी पसंद की किताबों को ढूंढते और खरीदते हुए नजर आए। इसमें बच्चों की फिक्शन किताबें, लेखन सामग्री, शैक्षणिक, प्रतियोगिता, प्रबंधन, इतिहास, मनोविज्ञान सहित सभी प्रकार के विश्वकोश मौजूद है।