फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शिमला में सुक्खू सरकार के खिलाफ भाजपा ने निकाली आक्रोश रैली

भाजपा जिला शिमला ने मंगलवार को प्रदेश सरकार के खिलाफ आक्रोश प्रदर्शन किया। प्रदर्शन सीटीओ शिमला से शुरू हुआ। इस प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल समस्त विधायक गण संगठन महामंत्री सिद्धार्थ, सांसद सुरेश कश्यप विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस आक्रोश प्रदर्शन में भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा एवं सह प्रभारी संजय टंडन विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रदर्शन सुबह करीब 10:00 बजे हुआ। प्रदर्शन सीटीओ से शेर ए पंजाब तक चलेगा। इस प्रदर्शन में सैकड़ों कार्यकताओं ने भाग लिया। भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा के अनुसार शिमला जिला से इसमें मंडल शिमला, शिमला ग्रामीण, कुसुम्पटी, ठियोग, रोहड़ू ,चौपाल, रामपुर, जुब्बल कोटखाई के कार्यकर्ता उपस्थित माैजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें