राजधानी शिमला में भारतीय जनता पार्टी की ओर से ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत रैली आयोजित की गई। रैली के चलते शहर के कुछ हिस्सों में यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। रैली को देखते हुए पुलिस ने यातायात सुचारू बनाए रखने के लिए लिफ्ट के समीप से पुराने बस अड्डे की ओर बसों की आवाजाही रोक दी। इसके कारण यात्रियों को लिफ्ट से पुराने बस अड्डे तक का सफर पैदल तय करना पड़ा। इस व्यवस्था से आम लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा।