फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सेना प्रशिक्षण कमान शिमला ने सेना दिवस 2025 के उपलक्ष्य में मिनी मैराथन का किया आयोजन

अंकेश डोगरा Updated Sun, 19 Jan 2025 03:00 PM IST

सेना दिवस 2025 के उपलक्ष्य में, सेना प्रशिक्षण कमान (आर्टरैक), शिमला ने रविवार को रिज मैदान पर मिनी मैराथन का आयोजन किया। "खेलो इंडिया" और "फिट इंडिया" के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न आयु समूहों के पुरुषों, महिलाओं और बच्चों सहित 647 उत्साही प्रतिभागियों ने भाग लिया। आर्ट्रैक के सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा, जीओसी-इन-सी, ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने सेना दिवस की भावना का सम्मान करने, युवाओं में राष्ट्रवाद को बढ़ावा देने और उन्हें सशस्त्र बलों में शामिल होने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य पर जोर दिया गया। दौड़ के समापन पर 10 किमी और 5 किमी श्रेणियों के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। विजेताओं में नायक कुलबीर सिंह, बलबीर कुमार, सुनीता, हिमानी, सिपाही राहुल यादव, सीएचएम विजय राउत, सोनिया, प्रतिभा शर्मा, मास्टर राम किशन, मास्टर यशस्वी शर्मा, दिव्यांशी और गुरबानी शामिल थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें