हिमाचल प्रदेश में रिकाॅर्ड तोड़ गर्मी के बीच माैसम ने करवट बदली है। प्रदेश की राजधानी शिमला में गुरुवार दोपहर 12:00 बजे के करीब बारिश शुरू हुई। बारिश से माैसम कूल-कूल हो गया है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से आज से एक सप्ताह तक प्रदेश के कई भागों में बारिश की संभावना जताई गई है।