फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज भवन के पास सड़क धंसने के बाद कर्मचारी आवास खाली कराए, नेता प्रतिपक्ष ने लिया नुकसान का जायजा

रात करीब 10:30 बजे बैनमोर वार्ड के राजभवन क्षेत्र में पेड़ समेत सड़क का एक बड़ा हिस्सा भी धंस गया है। इससे यह सड़क अब वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह से बंद हो गई है। पेड़ गिरने और भूस्खलन की आवाज सुनते ही यहां कर्मचारी आवासों में रह रहे 10 से ज्यादा परिवार घरों से बाहर निकल आए। बिजली गुल होने से यह देर रात तक बाहर ही खड़े रहे। स्थानीय पार्षद सीनम कटारिया ने बताया कि खतरे को देखते हुए कर्मचारी आवास (एनक्सी को) खाली करवा दिए हैं। सुरक्षित जगह कर्मचारी शिफ्ट किए जा रहे हैं। महापौर सुरेंद्र चौहान के अनुसार सड़क पर पहले ही बड़ी दरारें पड़ गई थीं। इसे वाहनों की आवाजाही के लिए अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया था। देर रात यह सड़क पेड़ समेत धंस गई। मौके पर कितना नुकसान हुआ है, इसका मंगलवार सुबह आकलन किया जाएगा। शहर की बैम्लोई कनलोग सड़क पर भी दरार आ गई है। वहीं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंगलवार सुबह यहां नुकसान का जायजा लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें