शिमला के खलीनी-टूटीकंडी बाईपास पर शुक्रवार सुबह फागली के पास देवदार का एक पेड़ गिर गया। गनीमत रही कि कोई गाड़ी या व्यक्ति इसकी चपेट में नहीं आया। हालांकि, इस दाैरान गुजर रहीं गाड़ियां इसकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गईं। पेड़ गिरने से काफी देर तक वाहनों की आवाजाही बाधित रही।