फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शिमला में आग की चपेट में आई टूरिज्म वर्कशॉप, टायर समेत अन्य सामान जलकर राख

अंकेश डोगरा Updated Thu, 13 Feb 2025 08:46 PM IST

शिमला शहर के जंगल में लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और ओल्ड वैरियर स्थित टूरिज्म की वर्कशॉप को अपनी चपेट में ले लिया। जानकारी अनुसार वर्कशॉप में रखे टायर व अन्य सामान आग की लपटों में जलकर खाक हो गए हैं। आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन विभाग की टीमें लगातार प्रयासरत हैं। अग्निकांड की ये घटना गुरुवार देर शाम की है। आग पर नियंत्रण पाने के लिए बालूगंज अग्निशमन केंद्र से दो और मॉल रोड अग्निशमन केंद्र से एक दमकल वाहन मौके पर भेजा गया है। दमकल कर्मियों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाने की कोशिशें तेज कर दी हैं। बालूगंज अग्निशमन केंद्र के प्रभारी गोपाल स्वयं मौके पर मौजूद हैं और राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आग पर नियंत्रण पाने की कोशिशें जारी हैं और जल्द ही स्थिति पर काबू पा लिया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें