आईटीआई चौड़ा मैदान, शिमला में आयोजित 34वीं हिमाचल प्रदेश राज्य स्तरीय आईटीआई महिला खेलकूद प्रतियोगिता के तहत शुक्रवार को चंबा और किन्नौर की टीमों के बीच वॉलीबॉल का रोमांचक मुकाबला खेला गया। मैच में दोनों टीमों की खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत के लिए पूरा दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में प्रदेश के 11 जिलों की महिला टीमें भाग ले रही हैं। विभिन्न खेल स्पर्धाओं में खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।