फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: रावी नदी में नहाने के लिए पुल से कूद गया साधु, देखें वीडियो

Sun, 27 Sep 2020 06:55 PM IST
Krishan Singh वीडियो डेस्क, अमर उजाला, चंबा

हिमाचल के चंबा जिले में रावी नदी में नहाने के लिए लंबी डुबकी लगाने के लिए एक साधु ने रविवार को पुराने बालु से नदी में छलांग लगा दी। साधु को रावी नदी में छलांग लगाते देखकर पुल पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने सोचा कि साधु बह जाएगा, इसलिए तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही साधु तैरकर नदी के तट पर पहुंच गया था। पुलिस साधु को पकड़कर सिटी चौकी सुल्तानपुर में ले गई और उसे जान जोखिम में डालकर रावी नदी में छलांग लगाने को लेकर फटकार लगाई। साथ ही साधु का बयान दर्ज किया गया। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें