कारगिल विजय दिवस के मौके पर हिमाचल प्रदेश में शहीदों को याद किया गया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंगलवार सुबह हमीरपुर में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने टाउन हॉल ही में आयोजित राज्य स्तरीय कारगिल दिवस समारोह की अध्यक्षता की। इसी तरह धर्मशाला के शहीद स्मारक में कारगिल विजय दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें धर्मशाला स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर केवीपीएस संबियाल में बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी ।