हिमाचल पथ परिवहन निगम( एचआरटीसी) का केलांग डिपो जिस्पा-दिल्ली के बीच पहली बार वोल्वो बस सेवा शुरू कर रहा है। अब वोल्वो बस सेवा शुरू होने से सैलानी दिल्ली व चंडीगढ़ से सीधे लाहौल पहुंच सकेंगे। वोल्वो बस का ट्रायल भी सफल रहा है। 39 सीटर वाली वोल्वो बस सेवा 20 अप्रैल से जिस्पा-दिल्ली के बीच दौड़ना शुरू हो जाएगी। एचआरटीसी केलांग डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक मंगल चंद मनेपा ने कहा कि यह बस दिल्ली से जिस्पा करीब 17 घंटे का समय लेगी।