पहाड़ों की सर्पीली, संकरी सड़कों पर कार और बाइक रैली के रोमांच का मंगलवार को अंतिम दिन रहा। रैली के अंतिम दिन रफ्तार के शौकीन जिस्पा से शिंकुला दर्रा होकर लद्दाख के लिए निकले। हिमालयन एस्ट्रीम मोटर स्पोर्ट्स के तत्वावधान में रैली ऑफ हिमालय का आयोजन हुआ। 650 किलोमीटर लंबी रैली ऑफ हिमालय पहली बार 16,850 फीट ऊंचे शिकुंला दर्रा से भी गुजरी।