Himachal Pradesh के Kullu जिले के उपमंडल Banjar के कई गांवों में इन दिनों Fagli Utsav की धूम मची हुई है। Devta के सम्मान में मनाए जाने वाली Fagli Utsav में देव परंपराओं का निर्वहन किया जा रहा है। पर्व में मुखौटों के साथ नृत्य आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इसी कड़ी में Devta शृंगा ऋषि की Fagli में बीठ की परंपरा का निर्वहन किया गया। मुखौटों के साथ नृत्य देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। देवलू देवराज ठाकुर, मोहर सिंह, मूर्त राम, सुनील और लक्की ने कहा कि फागली में परंपरागत तरीके से ढोल, नगाड़े, मधुर ध्वनि के साथ परंपराओं का निर्वहन किया जा रहा है। बीठ का नजारा देखने का लायक रहता है। Fagli Utsav को लेकर Banjar घाटी के लोगों में उत्साह का माहौल है।