देश-विदेश के पर्यटकों की पसंदीदा सैरगाह रोहतांग को इस साल सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने एक माह पहले ही बहाल कर दिया है। बीआरओ ने करीब 20 फीट(6.096) से भी ऊंची बर्फ की दीवार को काटकर समुद्रतल से 13050 फीट की ऊंचाई पर स्थित रोहतांग दर्रा को बहाल किया। हालांकि, अभी यहां वाहनों की आवाजाही नहीं हो सकेगी। स्थानीय प्रशासन सड़क का निरीक्षण करेगा, उसके बाद ही इसकी इजाजत दी जाएगी। भारी बर्फबारी की वजह से अक्तूबर 2021 से रोहतांग बंद था। पिछले साल 29 मई को इसे बहाल किया गया था।