हिमाचल प्रदेश के कुटलैहड़ विस क्षेत्र के तहत झलेड़ा पुलिस लाइन से लेकर बसाल तक रन फॉर कुटलैहड़ का आयोजन किया गया है, जिसमें लगभग 1500 प्रतियोगियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने लड़कों व लड़कियों के वर्ग में प्रथम पुरस्कार 11 हजार रुपए, दूसरा पुरस्कार 7100 रुपए तथा तीसरा पुरस्कार 5100 रुपए प्रदान किए।