फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी ने गुजरात चुनाव में प्रचार के लिए वसुंधरा राजे को क्यों नहीं उतारा?

वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम Updated Fri, 18 Nov 2022 05:54 PM IST

गुजरात में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां जोरों पर हैं, लगभग सभी राजनीतिक पार्टियां एक से बढ़कर एक तकनीक का इस्तेमाल कर जनता को लुभाने की कोशिश कर रही हैं। गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद नाराज नेताओं के विरोध के स्वर भी तेज होते जा रहे हैं। एक तरफ पार्टी के लोग रूठे नेताओं की मान-मनौव्वल कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ गुजरात के स्टार प्रचारकों की सूची से राजस्थान के राष्ट्रीय भाजपा नेताओं का नाम ना होना एक हैरानी वाला कदम है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से बुधवार को 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की गई, लेकिन इसमें राजस्थान के एक भी राष्ट्रीय नेता का नाम शामिल नहीं है। जबकी कांग्रेस पार्टी ने राजस्थान के कई नेताओं को गुजरात में चुनाव प्रचार के लिए उतारा है।

 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें