फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tonk Panther Video: जब स्कूल में घुस गया पैंथर...बच्चों और टीचरों के बीच मची अफरा-तफरी

Sat, 22 Feb 2025 04:24 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक

टोंक जिले के निवाई में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गांव बहड़ में पैंथर के बच्चे के घुसने के बाद विद्यालय में अफरा-तफरी मच गई। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका वंदना सोन ने जानकारी देते बताया कि शनिवार को सुबह करीब 10:30 बजे के बीच की यह घटना है। पैंथर का बच्चा पीछे के रास्ते से विद्यालय में घुसकर प्रधानाध्यापक कक्ष में घुस गया। इसके बाद विद्यालय के स्टॉफ की मदद से कक्षा कक्ष के दरवाजे को बंद कर दिया गया। 



विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि घटना की जानकारी वन विभाग की टीम को सूचना दे दी गई है। वहीं, शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों को भी जानकारी दे दी गई है। मौके पर वन विभाग की टीम रेस्क्यू करने के लिए पहुंच गई है। घटना की जानकारी मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण विद्यालय में पहुंच गए हैं। जल्द ही रेस्क्यू कर पैंथर के बच्चों को सुरक्षित पकड़ लिया जाएगा। 

जानकारी के अनुसार, पैंथर के बच्चे की विद्यालय में घुसने की खबर फैलते ही विद्यालय में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। विद्यालय के अध्यापक शिवकिशन गुर्जर ने बताया कि फिलहाल मौके पर वन विभाग की टीम मौजूद है। मौके पर सैकड़ों ग्रामीण एकत्रित हो गए हैं। विद्यालय में शांति कायम है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें