फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KirodiLal Meena: 'पर्ची ऊपर से आ गई तो मैं भी क्या करता, सारी शक्तियां हराना चाहती थी, लेकिन...लाज रखी और...'

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Updated Mon, 31 Mar 2025 09:04 AM IST

राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में कृषि मंत्री डॉक्टर किरोड़ीलाल मीणा एक बार फिर से मुखर अंदाज में नजर आए। जिला मुख्यालय पर आयोजित मीणा समाज के एक कार्यक्रम में मीणा ने कहा कि चुनावों के दौरान सारी शक्तियां मुझे हराना चाहती थी। लेकिन सवाई माधोपुर की जनता ने मेरी लाज रखी और चुनाव जीता दिया। 

उन्होंने कहा कि वैसे तो मैं 45 साल से चुनाव लड़ रहा हूं, लेकिन जब- जब मैंने सवाई माधोपुर से चुनाव लड़ा और जीता, तब-तब गणेश जी की मेहरबानी रही और मैं मंत्री बना। किरोड़ी ने कहा कि आप लोगों ने जी जान से मुझे जिताया, लेकिन पर्ची ऊपर से आ गई तो मैं भी क्या करता, आप समझ सकते हैं क्या हुआ। इस दौरान किरोड़ी ने कहा कि मैंने मंत्री बनने के बाद ही मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया, मुझे इस्तीफा दिए नौ महीनों से भी अधिक का वक्त हो गया है, लेकिन मेरा इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया। अब ऊपर से मेरे को कहा गया है कि में काम करूं तो अब मैं काम करूंगा और इस तरह से काम करूंगा कि कृषि विभाग की तस्वीर बदल सकूं और प्रदेश सहित सवाई माधोपुर जिले के किसानों को कृषि विभाग की प्रत्येक योजनाओं का लाभ दिला सकूं।

यह भी पढ़ें: इस्तीफे की जिद छूटी, किरोड़ीलाल अब फिर से होंगे एक्टिव, दो अप्रैल को विभाग की जंबो मीटिंग बुलाई

किरोड़ी ने कहा कि अब वे पूरे पूरी मेहनत से काम करेंगे और प्रदेश के किसानों और जनता की समस्या का समाधान करेंगे और कृषि के क्षेत्र में प्रदेश को अग्रणी राज्य बनाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों को दूसरे राज्य में ले जाकर वहां की उन्नत तकनीति को समझने और जानने का प्रयास करेंगे, ताकि यहां के किसानों को लाभ मिल सके। गौरतलब है कि किरोड़ीलाल मीणा ने मीणा समाज सेवा संस्थान सवाई माधोपुर द्वारा आयोजित मत्स्य जयंती एवं होली मिलन समारोह के दौरान मीणा समाज के लोगों को संबोधित करते हुए यह बात कही। 

यह भी पढ़ें:  कोटा, जयपुर, उदयपुर और अजमेर संभाग में तीन अप्रैल तक बारिश का अलर्ट, फिर बढ़ेगा तापमान

मीणा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में विशाल कन्हैया दंगल का भी आयोजन किया गया, जिसमें कोशाली, उलियाणा, बिच्छौदोना एवं श्यामपुरा सहित विभिन्न क्षेत्रों की कन्हैया दंगल पार्टियां एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियां दी। इस दौरान डॉक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने पद दंगल पार्टी कलाकारों पर पुष्पवर्षा की और पद की धुन पर जमकर पार्टी कलाकारों के साथ थिरके। 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें