राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का नाम प्रदेश के स्टार प्रचारकों में भी शामिल है, लेकिन झालावाड़ सीट को छोड़कर प्रदेश में कहीं भी प्रचार करते नजर नहीं आ रही हैं। जिसके बाद से राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है कि आखिरी वसुंधरा राजे कहां हैं? सवाल तो यह भी उठ रहा है कि, राजस्थान में चुनाव प्रचार से आखिर क्यों गायब हैं वसुंधरा राजे? इसके पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं। कुछ जानकार इसे वसुंधरा की नाराजगी भी बता रहे हैं।