उदयपुर की प्रसिद्ध फतह सागर झील में सोमवार को एक बड़ा हादसा हुआ गनीमत रही कि हादसे में किसी जान नहीं गई। सोमवार को फतह सागर झील में 40 पर्यटकों से भरी नाव अचानक पलट गई। सभी पर्यटकों नें अपने स्तर पर ही अपनी अपनी जान बचाई उन्हें रेसक्यू करने के लिए मौक़े पर कोई टीम मौजूद नहीं थी। हादसे की सूचना पर उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन और ग्रामीम विधायक फूल सिंह मीणा भी मौक़े पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। जैसे तैसे जान बचाकर बाहर आये पर्यटकों नें बताया कि सोमवार दोपहर मौसम अचानक बिगड़ गया। तेज हवाओं और बारिश के बीच भी बोट संचालकों ने बोटिंग जारी रखी। इसी दौरान उनकी संतुलन बिगड़ने से झील में पलट गई।
ये भी पढ़ें- PCC अध्यक्ष डोटासरा ने दिया इस्तीफा, छोड़ा यह पद; विधानसभा अध्यक्ष बने वजह, जानें क्या बोले
हादसे के बाद न तो कोई रेस्क्यू बोट आई और न ही कोई सुरक्षा कर्मी मौके पर मौजूद था। उन्होंने किसी तरह खुद तैरकर या एक-दूसरे की मदद से झील से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। बोट संचालकों की इस लापरवाही ने उनकी जान खतरे में डाल दी। कई पर्यटकों ने आरोप लगाया कि जब मौसम खराब होने लगा, तब भी बोट स्टाफ ने बोटिंग रोकी नहीं, बल्कि जल्दबाज़ी में ज्यादा सवारी भरकर नाव को रवाना कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही उदयपुर शहर विधायक मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। उन्होंने मामले की जांच के आदेश दिए हैं और जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही है।