फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur News: वन विभाग की टीम को दोहरी सफलता, सलूंबर वन रेंज से दो दिन के भीतर पकड़े दो पैंथर

Thu, 20 Mar 2025 02:17 PM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सलूंबर वन रेंज में वन विभाग को दोहरी सफलता मिली है। दो दिनों के भीतर क्षेत्र में दो पैंथर पिंजरे में कैद हो गए। ये दोनों पैंथर शिकार के फेर में खुद ही वन विभाग के जाल में फंस गए।

क्षेत्रीय वन अधिकारी दिलीप सिंह ने बताया कि कल्याणा कला और आसपास के गांवों में पैंथर का मूवमेंट काफी समय से देखा जा रहा था। ग्रामीणों ने इसे कई बार कैमरे में भी कैद किया। पैंथर लगातार मवेशियों का शिकार कर रहा था, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल था।

वन विभाग ने पैंथर को पकड़ने के लिए रणनीति बनाई और पिंजरा लगाया। मंगलवार रात पैंथर शिकार की तलाश में पहुंचा। पिंजरे में पहले से ही एक बकरा बांधा गया था। बकरे को देखते ही पैंथर ने उस पर झपट्टा मारा और पिंजरे में कैद हो गया।

दूसरे मामले में सलूंबर के थड़ा गांव में भी एक पैंथर पकड़ा गया। जानकारी के अनुसार ओंकारपुरी गोस्वामी के बाड़े में एक सप्ताह से पैंथर की गतिविधियां देखी जा रही थीं, जिससे ग्रामीण भयभीत थे। वन विभाग ने मंगलवार शाम को पिंजरा लगाया और बुधवार तड़के पैंथर शिकार की तलाश में वहां पहुंचा और पिंजरे में फंस गया।

अब वन विभाग की टीम दोनों पैंथरों को सुरक्षित जंगल में छोड़ने की तैयारी कर रही है।  वन विभाग की इस सफलता से स्थानीय लोग राहत महसूस कर रहे हैं। ग्रामीणों ने विभाग की तत्परता की सराहना की और उम्मीद जताई कि इस तरह की घटनाओं से क्षेत्र में सुरक्षा बनी रहेगी।   पिंजरे मे कैद पेंथर  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें