फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur News: टर्मिनेटेड टीचरों का दूसरे दिन भी धरना जारी, जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Thu, 11 Dec 2025 05:06 PM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

उदयपुर तिलक और कलावा प्रतिबंध विवाद के बाद सेंट ग्रेगोरियस स्कूल में हालात शांत होने का नाम नहीं ले रहे हैं। स्कूल से टर्मिनेट की गईं दो शिक्षिकाएं अनीता कुरियन और संजून वर्गिस दूसरे दिन भी स्कूल गेट के बाहर धरने पर बैठी रहीं। दोनों शिक्षिकाओं ने स्कूल प्रशासन पर मनमानी, पक्षपात और अनुचित तरीके से टर्मिनेशन का आरोप लगाया है। मामले में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।

उदयपुर सेंट ग्रेगोरियस स्कूल के बाहर दो टर्मिनेटेड टीचरों का दूसरे दिन भी धरना जारी रहा। धरने पर बैठी शिक्षिकाओं ने गुरुवार को जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। टीचरों का कहना है कि उन्होंने लगभग 30 वर्षों तक स्कूल में सेवा दी, इसके बावजूद बिना उचित कारण बताए उन्हें टर्मिनेट कर दिया गया। इस धरने पर छात्रों और शिक्षकों की मौजूदगी रही और स्कूल के रवैये पर नाराजगी जताई।

ये भी पढ़ें- दूसरे दिन भी हालात तनावपूर्ण, बवाल के डर से 30 परिवारों ने घर छोड़ा; किसानों ने क्या चेतावनी दी?

धरने के दौरान बड़ी संख्या में छात्र और शिक्षक भी मौजूद रहे। सभी ने स्कूल प्रबंधन के रुख पर नाराजगी व्यक्त की। शिक्षिकाओं ने आरोप लगाया कि उन्हें लगातार मानसिक रूप से परेशान किया गया। बुधवार देर रात तक स्कूल की ओर से कोई प्रतिनिधि मिलने नहीं आया, जिससे विरोध और तेज हो गया। धरने पर बैठीं शिक्षिकाएं 'प्रिंसिपल हटाओ, पक्षपात बंद करो' जैसे नारे लिखी तख्तियां लेकर बैठी रहीं। उनकी मुख्य मांगें हैं कि टर्मिनेशन की निष्पक्ष जांच हो। स्कूल प्रशासन पर कार्रवाई कर पद पर पुनर्नियुक्ति की जाए। पहले स्कूल में छात्रों के “तिलक और कलावा प्रतिबंध” को लेकर अभिभावक एवं हिंदू संगठनों ने विरोध जताया था। उसी विवाद के बीच इन दो शिक्षिकाओं का टर्मिनेशन भी चर्चा में है, जिससे माहौल और गर्माया हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें