फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur: उदयपुर-चित्तौड़गढ़ ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से पैंथर की मौत, वन विभाग कर रहा है मामले की जांच

Sun, 18 May 2025 11:48 AM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

ग्रामीणों ने बताया कि सुबह के वक्त जब कुछ लोग रेलवे ट्रेक के पास से गुजरे तो देखा कि वहां एक पैंथर का शव पड़ा हुआ है। लोगों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी, जिस पर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच से स्पष्ट है कि पैंथर की मौत तेज रफ्तार ट्रेन की टक्कर से हुई है। हालांकि मौत के सही कारण और चोटों की विस्तृत जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मिल सकेगी।

ये भी पढ़ें: Hanumangarh: बैंककर्मी ने 54 लाख की गोल्ड लोन धोखाधड़ी की, क्रिकेट सट्टे में उड़ाया पैसा; 2 आरोपी गिरफ्तार

यह क्षेत्र अरावली की पहाड़ियों और जंगलों से घिरा हुआ है, जहां वन्यजीवों की आवाजाही सामान्य मानी जाती है लेकिन रेलवे ट्रैक के नजदीक ऐसे हादसे यह दर्शाते हैं कि वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम अभी भी नाकाफी हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसी घटनाएं रोकने के लिए रेलवे ट्रैक के पास वन्यजीव चेतावनी संकेत, अंडरपास या ओवरपास जैसे संरचनात्मक उपायों की जरूरत है, ताकि जानवरों की आवाजाही सुरक्षित रह सके।

वन विभाग इस मामले की विस्तृत जांच कर रहा है और भविष्य में ऐसे हादसों से बचने के लिए रेलवे से समन्वय की योजना बना रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें