फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur News: देर रात बाड़े में आग लगने से मचा हड़कंप, मवेशियों को बचाते हुए मालिक झुलसा; इलाज जारी

Wed, 09 Apr 2025 03:21 PM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

उदयपुर के बेड़वास इलाके में सोमवार देर रात एक बाड़े में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग तुलसीराम मेघवाल के बाड़े में लगी, जिसमें दो गाय और उनके तीन बछड़े बंधे हुए थे। आग इतनी तेजी से फैली कि मवेशियों को बचाना मुश्किल हो गया। हालांकि, तुलसीराम ने साहस दिखाते हुए जान जोखिम में डालकर रस्सी काटकर मवेशियों को बाहर निकाला। इस दौरान वे खुद भी झुलस गए। उनका चेहरा और हाथ गंभीर रूप से जले है। उसके बाद परिजन तुलसीराम को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां उनका इलाज जारी है।

घटना के दौरान बाड़े का दरवाजा, खिड़की और अन्य सामान भी जलकर राख हो गया। परिजनों को रात में जब कुछ जलने की बदबू आई तो वे दौड़कर बाहर आये और देखा कि गाय के बाड़े मे आग लगी हुई थी, इसपर उन्होंने शोर मचाया और आसपास के लोगों को इकठ्ठा किया। बाद में इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और प्रतापनगर थाना पुलिस को दी। फायर ब्रिगेड अलसुबह करीब 3 बजे मौके पर पहुंची और आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

पढ़ें: गणगौर भोलावणी पर्व की शोभायात्रा में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री शेखावत, दिखी मारवाड़ की सांस्कृतिक छटा    

परिवार का आरोप है कि यह हादसा नहीं, बल्कि किसी की साजिश है। तुलसीराम के भतीजे दीपक मेघवाल ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने जानबूझकर बाड़े में आग लगाई है। इस संबंध में प्रतापनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें