फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur News: सीसीटीवी कैमरे बेचने के लिए उदयपुर को बताया सबसे खतरनाक, पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Updated Wed, 30 Apr 2025 10:47 AM IST

राजस्थान की सांस्कृतिक राजधानी उदयपुर की छवि को सोशल मीडिया पर जान-बूझकर खराब करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई, जिसके तहत इंस्टाग्राम पर भ्रामक वीडियो प्रसारित करने वाले दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है।

दरअसल शक्तिनगर स्थित गैलेक्सी ट्रेडर्स के संचालक ने अपने सीसीटीवी कैमरे बेचने के उद्देश्य से एक एडवर्टाइजिंग वीडियो तैयार करवाया था। इस वीडियो में उदयपुर को एक अपराधग्रस्त शहर के रूप में प्रस्तुत किया गया। वीडियो में हत्या, डकैती, रेप और छेड़छाड़ जैसी घटनाओं को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया गया और उदयपुर को भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी सबसे खतरनाक शहर के रूप में प्रचारित किया गया। यहां तक कि प्रमुख पर्यटक स्थलों को खून के धब्बों से चिन्हित करके दिखाया गया, जिससे शहर की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची और पर्यटन व व्यापार पर नकारात्मक असर डालने का प्रयास हुआ।

ये भी पढ़ें: Rajasthan: अजमेर के पालरा औद्योगिक क्षेत्र में कागज फैक्ट्री में लगी भीषण आग, काबू पाने जुटी दमकल की गाड़ियां

इस भ्रामक वीडियो के लिए जिम्मेदार गायत्री नगर निवासी जीवेश भाटिया और झाड़ोल निवासी एंकर हुसैन को भूपालपुरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी आदर्श परिहार ने बताया कि दोनों आरोपियों को पाबंद करते हुए भविष्य में इस प्रकार के किसी भी गैर जिम्मेदाराना कृत्य से दूर रहने की सख्त चेतावनी दी गई है। पुलिस का कहना है कि इस प्रकार के कृत्य न केवल शहर की छवि को खराब करते हैं, बल्कि सामाजिक सौहार्द्र और पर्यटन आधारित अर्थव्यवस्था को भी नुकसान पहुंचाते हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें