फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur: जिले में सवेरे से झमाझम जारी, भारी बारिश से नदी-नाले ऊफान पर, स्कूलों में छुट्टी, उदयसागर के गेट खोले

Sat, 06 Sep 2025 11:20 AM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

उदयपुर में सवेरे से लगातार झमाझम बारिश का दौर जारी है। शहर से लेकर गांवों तक तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। कैचमेंट एरिया में भारी बरसात के चलते जलाशयों में पानी की आवक तेजी से बढ़ गई है और नदी-नाले ऊफान पर हैं। मौसम विभाग ने जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

लगातार बारिश के कारण ओगणा-झाड़ोल क्षेत्र सहित कई मार्ग बाधित हो गए हैं। कई जगह रपटों पर पानी तेजी से बह रहा है, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ है। झाड़ोल क्षेत्र में बारिश का दबाव इतना रहा कि कई सड़कों पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। ओगणा के देवड़ावास रपट पर पानी का बहाव बेहद तेज हो गया है।

ये भी पढ़ें: Jalore News: 91.46% भरा जवाई बांध, कभी भी खुल सकते हैं गेट, नदियों में तेज बहाव से बाढ़ जैसे हालात की आशंका

शहर में भी बारिश की मार देखने को मिली। यहां एक स्कूल की बाउंड्री वॉल गिरने से अफरा-तफरी मच गई, हालांकि गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। जिला कलेक्टर नमित मेहता ने भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिलेभर के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों और राजकीय व निजी विद्यालयों में शनिवार को अवकाश घोषित कर दिया है।

इधर सिंचाई विभाग ने उदयसागर बांध से पानी की निकासी बढ़ा दी है। शनिवार सुबह तक जहां गेट 1-1 फीट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा था, उसे बढ़ाकर पहले 3-3 फीट किया गया और अब लगातार आवक को देखते हुए दोनों गेट 5-5 फीट खोलने का फैसला लिया गया है, इससे झील का जलस्तर नियंत्रित रखा जा सकेगा।

जल संसाधन विभाग ने आमजन के लिए एडवाइजरी भी जारी की है, जिसमें अपील की गई है कि लोग नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें। ग्रामीण इलाकों में कच्चे रास्तों पर आवाजाही बाधित हो गई है, वहीं शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति से लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें