फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur News: पेट्रोल पंप पर युवकों ने मचाया उत्पात, पत्थरबाजी में मशीनें क्षतिग्रस्त; मालिक और बेटे पर हमला

Wed, 18 Feb 2026 04:38 PM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

उदयपुर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे-48 पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर कुछ युवकों द्वारा जमकर उत्पात मचाने का मामला सामने आया है। घटना उदयपुर जिले के ऋषभदेव थाना क्षेत्र के रायना स्थित एलएनआर एचपी फ्यूलिंग पंप की है। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस जांच आगे बढ़ा रही है।
 
डीजल भरवाने के बाद विवाद
पंप मालिक राजेश कोठारी के अनुसार दो युवक बोलेरो गाड़ी में पेट्रोल पंप पर आए और 500 रुपए का डीजल भरवाया। डीजल भरवाने के बाद दोनों पैसे देने से आनाकानी करने लगे और स्टाफ के साथ बहस शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर युवकों ने मालिक और कर्मचारियों के साथ मारपीट की तथा धमकी देते हुए बिना भुगतान किए मौके से चले गए।
 
एक घंटे बाद दोबारा हमला
करीब एक घंटे बाद इनमें से एक युवक फिर से पेट्रोल पंप पर लौटा। इस बार उसने पंप परिसर में खड़ी गाड़ियों, मशीनों और केबिन पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। पत्थरबाजी के दौरान पंप मालिक के बेटे प्रथम पर भी हमला करने की कोशिश की गई, हालांकि वह बाल-बाल बच गया।

पढ़ें- Rajasthan News: डूंगरपुर के सरकारी स्कूल में युवक-युवती के शव फंदे से लटके मिले, आत्महत्या की आशंका
 
मशीनें और केबिन क्षतिग्रस्त
हमले में पेट्रोल पंप की तीन मशीनों की डिस्प्ले, एक मशीन की पीसी और केबिन के कांच टूट गए। इससे पंप को काफी नुकसान हुआ है। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया।

वहीं, सूचना मिलते ही ऋषभदेव थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पंप मालिक की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें