फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur News: राजेंद्र राठौड़ ने शंभू निवास पहुंच अरविंद सिंह मेवाड़ को दी श्रद्धांजलि, परिवार को ढांढस बंधाया

Wed, 19 Mar 2025 08:18 PM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

उदयपुर में सिटी पैलेस स्थित शंभू निवास में भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ ने मेवाड़ पूर्व राजघराने के अरविंद सिंह मेवाड़ के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने स्वर्गीय अरविंद सिंह की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

राजेंद्र राठौड़ ने मेवाड़ के बेटे डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और परिवार को ढांढस बंधाया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, पूर्व उप महापौर पारस सिंघवी और भाजपा देहात जिला अध्यक्ष पुष्कर तेली भी उनके साथ मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: लक्ष्यराज सिंह ने दी पिता को मुखाग्नि, महासतिया में किया गया अंतिम संस्कार

दिवंगत अरविंद सिंह मेवाड़ के निधन से पूरे मेवाड़ क्षेत्र में शोक की लहर है। वे न केवल मेवाड़ राजघराने के प्रमुख थे, बल्कि अपनी संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के लिए भी जाने जाते थे। पर्यटन और ऐतिहासिक धरोहरों के क्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: मेवल की महारानी उदयपुर की ईडाणा माता ने किया अग्नि स्नान, जलकर भस्म हो गया शृंगार

इस दौरान उड़ीसा के उपमुख्यमंत्री और लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के ससुर कनक वर्धन सिंहदेव भी शंभू निवास में उपस्थित रहे। उन्होंने भी परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। भाजपा नेताओं ने इस दुःखद क्षण में मेवाड़ परिवार को सांत्वना दी और कहा कि अरविन्द सिंह मेवाड़ का योगदान अमूल्य था। उनकी विरासत और उनके विचार आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक रहेंगे। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें