फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tonk: टोडारायसिंह में आबादी के बीच घुसा पैंथर, युवक-बुजुर्ग पर हमला, सीसीटीवी में कैद हुआ फुटेज

Mon, 20 Jul 2026 07:53 PM IST
टोंक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक

टोडारायसिंह शहर में सोमवार अल सुबह उस समय अफरातफरी मच गई, जब आबादी क्षेत्र में पैंथर घुस आया। बस स्टैंड और स्टेट बैंक के आसपास पैंथर के मूवमेंट की सूचना मिलते ही लोगों में दहशत फैल गई। लोग घरों और दुकानों में दुबक गए। इस दौरान पैंथर ने एक युवक और एक बुजुर्ग पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घटना के बाद दोनों घायलों को तत्काल उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए टोंक जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। हमले की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमला करने के बाद पैंथर पास की एक दुकान में घुस गया। लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए दुकान का शटर बाहर से बंद कर दिया, जिससे वह बाहर नहीं निकल सका। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी।

पढ़ें: बीमारी से परेशान एक परिवार के सभी लोगों पीया जहर, तीन की मौत; एक गंभीर वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में पैंथर की मौजूदगी की पुष्टि हुई है। डीएफओ के अनुसार जयपुर से विशेष रेस्क्यू टीम को रवाना कर दिया गया है। टीम मौके पर पहुंचकर सुरक्षित तरीके से पैंथर को पकड़ने का अभियान चलाएगी। घटना के बाद स्थानीय लोगों में वन विभाग के प्रति नाराजगी देखने को मिली। लोगों का आरोप है कि बीसलपुर बांध के पहाड़ी क्षेत्र में करीब 18 पैंथरों की मौजूदगी पहले से बताई जा रही है, लेकिन आबादी क्षेत्र की सुरक्षा के लिए न तो फेंसिंग की गई और न ही कोई प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था की गई। लोगों का कहना है कि विभाग की लापरवाही के कारण ही पैंथर आबादी तक पहुंचा और यह घटना हुई। फिलहाल पूरे शहर में दहशत का माहौल है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें, अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें और किसी भी संदिग्ध वन्यजीव की सूचना तत्काल प्रशासन या वन विभाग को दें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें