फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tonk News: शादी की खुशियां मातम में बदली, पिकअप ने पांच को कुचला, दो की मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक Updated Wed, 18 Feb 2026 10:46 PM IST

टोंक शहर के गोल डूंगरी क्षेत्र में बुधवार को एक शादी समारोह की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं, जब तेज रफ्तार पिकअप वाहन पीछे लौटते समय कई लोगों को कुचल गया। हादसे में दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य बच्चे घायल हो गए।

चाक-भात कार्यक्रम के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 1 गोल डूंगरी निवासी रोशन किर के पुत्र सागर की 19 फरवरी को उनियारा में बारात जानी थी। बुधवार को चाक-भात कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान महिलाएं और बच्चे कलश लेने जा रहे थे, तभी एक पिकअप चालक ने लापरवाही से वाहन को तेज गति से पीछे लिया। इस दौरान वाहन के सामने मौजूद बच्चे उसकी चपेट में आ गए।

दो बच्चों की मौके पर मौत
हादसे में कुलदीप पुत्र रामकिशोर मेहरा और दिलखुश पुत्र पप्पू लाल किर, दोनों वार्ड नंबर 1 गोल डूंगरी निवासी, मौके पर ही दर्दनाक रूप से घायल होकर जान गंवा बैठे। वहीं तीन अन्य घायल बच्चों को तत्काल सआदत हॉस्पिटल लाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

ये भी पढ़ें: अजमेर शरीफ दरगाह मामले में सुप्रीम कोर्ट में हस्ताक्षर याचिका वापस, जिला अदालत में सुनवाई जारी

परिजनों को सौंपा गया शव
घटना की सूचना मिलने पर डीवाईएसपी मृत्युंजय मिश्रा और सदर थाना प्रभारी जयमल जाप्ते अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने मृतकों के शव सआदत अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। हादसे के बाद अस्पताल के बाहर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें