फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tonk News: हीराचौक पथराव मामले में नाबालिग बच्चे भी शामिल, तीन आरोपी हिरासत में, दिल्ली तक अलर्ट हुई एजेंसियां

Tue, 10 Mar 2026 01:26 PM IST
टोंक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक

जिले के हीराचौक में बीते दिनों हुई पत्थरबाजी की घटना को लेकर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक राजेश मीना के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी का सिलसिला जारी है और पुलिस एक-एक कर पत्थरबाजी में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज रही है। इसी बीच पुलिस जांच के दौरान कुछ अहम जानकारियां भी सामने आई हैं, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।

सीओ सिटी मृत्युंजय मिश्रा ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत में बताया कि अब तक इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध कर बाल सुधार गृह भेजा गया है। इसके अलावा दर्जनभर नाबालिगों को भी पूछताछ के लिए डिटेन किया गया है।

उन्होंने बताया कि पुरानी टोंक के हीराचौक में हुई पत्थरबाजी की घटना में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है और लगातार गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है।

ये भी पढ़ें: Kota News: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जा रहा युवक आरपीएफ के हत्थे चढ़ा, भवानीमंडी में उतारकर पुलिस को सौंपा

सीओ सिटी ने बताया कि इस मामले की जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि पत्थरबाजी की घटना में कुछ नाबालिग भी शामिल थे। फिलहाल गिरफ्तार तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वहीं एक नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा गया है।

पुलिस का कहना है कि घटना से जुड़े सभी आरोपियों की पहचान की जा रही है और वीडियो फुटेज व अन्य सबूतों के आधार पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस मामले में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें