फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tonk: नशे में धुत पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारा, बेटी पर भी किए ताबड़तोड़ वार, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Tue, 03 Jun 2025 03:40 PM IST
टोंक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक

जिले के बनेठा थाना क्षेत्र के सुरेली गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां नशे में धुत एक पति ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी और नाबालिग बेटी को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह घटना सोमवार देर रात की है, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है।

आरोपी पति रामसहाय रैगर ने पहले पानी में नींद की गोलियां मिलाकर अपनी पत्नी काली देवी रैगर और बेटी को बेहोश किया और इसके बाद पत्नी को लहूलुहान कर मौत के घाट उतार दिया। बेटी खुशबू ने बताया कि जब वह होश में आई तो पिता द्वारा उस पर भी ताबड़तोड़ वार किए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने घायल मां-बेटी को तुरंत टोंक के सआदत अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान काली देवी ने दम तोड़ दिया। वहीं खुशबू का इलाज जारी है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें: Jaipur News: रेनवाल रोड पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार बस ने कार और छात्राओं को मारी टक्कर, तीन गंभीर घायल

घटना की सूचना मिलते ही बनेठा थाना अधिकारी रामगिलास गुर्जर पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल को सुरक्षित कर लिया गया। एफएसएल (MoU) टीम को भी मौके के लिए रवाना किया गया है। फिलहाल आरोपी पति रामसहाय रैगर फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित कर दबिश दी जा रही है।

घटना की जानकारी देते हुए खुशबू ने बताया कि रात को पापा नशे में घर आए और मम्मी से झगड़ने लगे। बड़ी मम्मी ने आकर मामला शांत कराया। बाद में पापा ने पानी में कुछ मिलाया, जिसे पीते ही हम बेहोश हो गए। उसके बाद पापा ने मम्मी को मार डाला और मुझे भी बुरी तरह पीटा।

मृतका के भाई राजेंद्र वर्मा ने पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि रामसहाय को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उसे सख्त सजा दी जाए। हेड कांस्टेबल हनुमान प्रसाद ने बताया कि मृतका के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश में टीमें रवाना कर दी गई हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें