फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में आज का दिन महिलाओं के नाम, प्रियंका ने कालबेलिया आर्टिस्ट के साथ किया डांस

Mon, 12 Dec 2022 05:39 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम

राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा सोमवार को राजस्थान के हाड़ौती क्षेत्र में बूंदी से शुरू हुई। आज की यात्रा खास है क्योंकि 12 दिसंबर की भारत जोड़ो यात्रा महिला शक्ति के नाम है। भारत जोड़ो यात्रा में आज राहुल गांधी के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं चल रही हैं। आज की यात्रा को 'महिला शक्ति पदयात्रा' का नाम दिया गया है। यात्रा में प्रियंका गांधी अपने पति रॉबर्ट वाड्रा और बेटी मिराया के साथ शामिल हुई हैं। इसके अलावा राजस्थान की महिला मंत्री और विधायक भी आज राहुल के साथ यात्रा में शामिल हुईं। यात्रा में पूर्व सांसद प्रिया दत्त भी चल रही हैं। स्थानीय महिला नेताओं के साथ प्रियंका और उनकी बेटी मिराया बातें कर रही हैं तो एक पॉइंट पर प्रियंका ने कालबेलिया डांस भी किया। इस दौरान रॉबर्ट वाड्रा और राहुल भी कालबेलिया आर्टिस्ट के साथ डांस करते हुए दिखाई दिए। हालांकि, भीड़ बढ़ने के बाद यात्रा में पुरुष और महिलाएं दोनों ही हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें