फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: दुकान के बाहर सामान रखने को लेकर आपस में भिड़े दो दुकानदार; मारपीट का वीडियो वायरल

Mon, 11 Aug 2025 09:11 AM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

आबूरोड शहर के सदर बाजार क्षेत्र में रविवार शाम दुकान के बाहर सामान रखने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते बात हाथापाई तक पहुंच गई। हालात बिगड़ते देख आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे और बीचबचाव कर दोनों को अलग किया। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

घटना शहर के बालाजी कॉम्प्लेक्स के सामने हुई, जहां एक दुकानदार अपनी दुकान के बाहर सामान रख ही रहा था कि पास के दूसरे दुकानदार से उसका विवाद हो गया। थोड़ी ही देर में दोनों में कहासुनी बढ़ी और मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों के अन्य लोग भी शामिल हो गए और हाथ में जो आया, उससे एक-दूसरे पर हमला करने लगे। भीड़ बढ़ती देख आसपास के लोग पहुंचे और किसी तरह मामला शांत कराया।

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: पोता-पोती को डूबता देख तालाब में कूदी दादी, नहीं बचा पाईं जान; दर्दनाक हादसे में तीनों की मौत

राहगीर से लूटपाट का प्रयास

इधर शनिवार रात करीब सवा नौ बजे रजवाड़ा पुल पर वॉक कर रहे एक युवक के साथ 3 अज्ञात बदमाशों ने मारपीट कर लूटपाट का प्रयास किया। मोटर साइकिल पर आए बदमाश युवक का मोबाइल छीनने की कोशिश कर रहे थे। मारपीट के दौरान युवक गिर पड़ा, लेकिन मौके पर अन्य लोगों के आ जाने से आरोपी बिना लूटपाट किए भाग निकले।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें