फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरोही में प्रचलित प्रथा: होली से शीतला सप्तमी तक आदिवासी समाज की महिलाएं रास्ता रोक मांगती हैं नारियल नेग

Wed, 19 Mar 2025 09:55 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

आज हम सिरोही जिले के आदिवासी समाज की एक अनोखी प्रतिभा की बात कर रहे हैं, जिसमें समाज की महिलाएं विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में रास्ता रोककर वहां से आवाजाही करने वाले राहगीरों एवं वाहन चालकों से नारियल नेग मांगती हैं। यह नारियल नेग मिलने के बाद ही ये लोग वहां से गुजर सकते हैं।

वैसे तो होली रंगों का पर्व है। शहरी क्षेत्रों में आम लोग एक-दो दिन होली खेलकर सामान्य कामकाज में लग जाते हैं। लेकिन, आज हम बात कर रहे हैं आदिवासी समाज की एक ऐसी प्रथा की, जो होली के दूसरे दिन से शुरू होकर शीतला सप्तमी तक लगातार चलती है। इसे काजलिया प्रथा कहा जाता है। सिरोही जिले में आदिवासी बहुल आबूरोड एवं माउंटआबू उपखंड के भाखर अंचल एवं पिंडवाड़ा क्षेत्रों में आज भी ये प्रथा देखने को मिलती है। इसमें महिलाएं ग्रुपों में एकत्रित होकर गांव की संपर्क सड़कों पर घूमती रहती हैं। जैसे ही कोई राहगीर एवं वाहन वहां से गुजरता है, ये महिलाएं उसके सामने आकर रोक लेती है।

यह भी पढ़ें: नगर परिषद का अतिक्रमण विरोधी अभियान, जगदीश टॉकीज रोड पर चला पीला पंजा

इसके बाद परम्परागत गीत गाकर उससे होली का नारियल नेग मांगा जाता है। जब तक उन्हें ये नेग नहीं मिलता है, तब तक उसे आगे नहीं जाने दिया जाता है। सांगना-कुई मार्ग पर शीतला सप्तमी से पूर्व बुधवार पंचमी को काजलिया प्रथा का किसी जमाने का मशहूर गाना नहं आलै तंह बाईरी बहन- कहजै रे...फिर महिलाओं की जुंबान पर बुलंद हो गया। गीत गान कर नेग देने के गाने पर कई राहगीरों ने नेग अदा किया तो कई ने नहीं। 

यह भी पढ़ें: होली की लोक परंपराओं में महिला सशक्तिकरण के दिग्दर्शन, अड़िया रमत परंपरा में शामिल हुए लोग, Video

सिरोही में यह प्रथा सदियों से चली आ रही है। हालांकि, पूर्व में समाज के शिक्षित एवं जागरूक लोगों की पहल के बाद इस प्रथा पर अंकुश लगा था। लेकिन, इस बार फिर कई स्थानों पर ये प्रथा देखने को मिल रही है। इस मामले में पुलिस प्रशासन द्वारा भी लोगों को इस प्रकार से रास्ता रोककर वसूली नहीं करने की हिदायतें दी गई थी। लेकिन, उसका कोई नतीजा नहीं निकला। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें