फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: ट्रांसफार्मर में धमाके के बाद आबूरोड के बनास पंप में लगी आग, तुरंत बचाव कार्य से टली अनहोनी

Sat, 29 Mar 2025 02:47 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

आबूरोड शहर के जूनी खराड़ी क्षेत्र स्थित बनास पंप के ट्रांसफार्मर में बीती रात करीब सवा दस बजे अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने स्वयं के स्तर पर आग बुझाने की कवायद शुरू कर नगर पालिका प्रशासन को सूचना देकर सहायता मांगी। नगर पालिका फायर ब्रिगेड एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गनीमत रही कि इस घटना में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ।

घटना आबूरोड शहर के जूनी खराड़ी क्षेत्र में रिटेल मंडी के पास स्थित बनास पंप की है। बीती रात करीब सवा दस बजे यहां ट्रांसफर में तेज धमाके के साथ आसपास लगी सूखी घास में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की ऊंची लपटें उठते देखकर आसपास के लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे। 

स्थानीय रहवासियों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कवायद शुरू करने के साथ ही पार्षद अंजलि जोशी, नगर पालिका चेयरमैन मगनदान चारण एवं आबूरोड शहर पुलिस थाना को सूचना देकर सहायता उपलब्ध करवाने की मांग की। कुछ ही देर में नगर पालिका फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई। समय पर बचाव कार्य शुरू होने से समय से आग पर काबू पा लिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें